सामग्री सर्विंग: 5 व्यक्ति
- 10 पापड़
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- एक चुटकी हींग
- 1/2 कप दही
- 1.5 कप पानी
- 2 बड़े चम्मच धनिया पावडर
- 1 बड़ा चम्मच बेसन/चने का आटा
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पावडर
- लाल मिर्च पावडर स्वादानुसार
- नमक स्वादानुसार
- 2 बड़े चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
निर्देश http://gajanandcaterers
आप पापड़ को फ्राय/भुन/माइक्रोवेव कर सकते हैं। फिर इसके टुकड़े करके बगल में रख दें।
एक पैन में तेल गर्म करें और जीरा डालें। जब वो कड़कड़ाने लगे तो हींग डाल दें।
इस बीच, एक कप में दही और 1/2 कप पानी मिलाएं। उसमें धनिया पावडर, हल्दी पावडर, बेसन, लाल मिर्च पावडर और नमक डालें। इन सामग्रियों को अच्छे से मिला लें।
आंच धीमी करके उसमें दही का ये मिश्रण डालें और लगातार चलाते रहें।
मिलाने के बाद आंच को धीमे से बढ़ाकर मध्यम कर दें। इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण की मात्रा कम ना हो जाए और ये तेल ना छोड़ने लगे। फिर इसमें टूटे हुए पापड़ डालें और उन्हे अच्छे से मिलाएं।
अब बाकि बचा पानी डालें और इसे 8-10 मिनट तक पकने दें।
इसका स्वाद लें और अपने मुताबिक मसाले डाल सकते हैं। अगर आप चाहें तो नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
हरा धनिया से सजाकर गर्मागर्म परोसें।