



सेवा और स्वाद जो रहे हमेशा याद





दाल बड़ी (मंगोड़ी) की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े पेन या ढक्कन बाली कढ़ाई में थोड़ा घी गर्म कीजिये।
गर्म घी में हिंग जीरे का तड़का लगाइए।

तड़के में छोटी-छोटी मंगोड़ी डालकर चमच्च से अच्छी तरह से मिलाइये।
मंगोड़ी को तब तक सेकिये जब तक वह हल्की ब्राउन न दिखने लगे, इसके बाद गैस डिम कर दीजिये।

अब आप इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये।

मसाला मिली मँगोड़ियों में अपनी इच्छा के अनुसार पानी डालिए जितनी पतली सब्जी आप चाहते हैं उसी हिसाब से पानी और नमक मिला लीजिये।
हमने इसमें दो कप पानी डाला है।

अब सब्जी को ढक कर पका लीजिये, बीच-बीच में ढक्कन खोल कर चलाते रहिये।

मंगोड़ी की सब्जी पक जाने के बाद इसको एक बार चलाइये और सुगंध के लिये हरे धनिये को मिलाइये।
स्वादिष्ट दाल बड़ी की सब्ज़ी तैयार है, खटाई या नींबू का रस डालिये और हरे धनिये से गार्निश करके गरमा गरम रोटी ( फुल्का) के साथ सर्व कीजिये और खाइये।
.
उपयोगी सुझाब:
आइये जानते हैं कुछ ऐसे सुझाव जो की स्वादिष्ट बड़ी (मंगोड़ी) की सब्जी बनाने और सर्व करने में निश्चित ही आपको उपयोगी लगेंगे….
स्वाद में बदलाव एवं बनाने सम्बन्धी सुझाव :-
अगर सूखी हुई बड़ियाँ नहीं हैं तब आप दाल भिगो कर, तल कर तैयार मँगोड़ियों से उसी दिन सब्जी बना सकती हैं लेकिन इस सब्जी का स्वाद अलग ही होता है, यह भी बहुत स्वादिस्ट होती हैं इनको मंगोची भी बोला जाता है।
अगर आप लहसुन और प्याज पसंद करते हैं तब 3-4 छिली हुई लहसुन की कली और बारीक कटी हुई 1 प्याज को जीरे के साथ गुलाबी होने तक भून कर मिला लीजिये।
स्वाद में बदलाव और महक को बढ़ाने के लिए इस बड़ी की सब्जी में एक चुटकी हींग को डाला गया है। हींग को डालना आपकी इच्छा के अनुसार है।
मंगोड़ी मूंग दाल की हों या उड़द दाल की दोनों तरह की मँगोड़ियों से इसी तरह से स्वादिष्ट करी सब्जी बनाई जाती है।
टेस्ट चेंज के लिये कुछ जगह पर मंगोड़ी की सब्जी को आलू और मटर के साथ बनाया जाता है, स्वाद तो इनका भी सभी को बहुत पसंद आता है।
सर्व करने सम्बन्धी सुझाव :-
दाल बड़ी की सब्जी ताजा सब्जियों का एक लोकप्रिय विकल्प होती है, ताजा सब्जी नहीं होने के मौके पर टेस्टी मंगोड़ी बना कर इसको मैन मील में रोटी या पराठे के साथ सर्व किया जाता है।
मंगोड़ी की करी में नींबू का रस मिला कर सर्व कीजिये सब्जी इस स्वाद को पसंद करेंगे।
मूंग दाल की मंगोड़ी
सामग्री – 5 व्यक्ति @sharwansharma082
1 कप राबोडी
1/2 कप दही
1 प्याज , बारीक काट ले
2 हरी मिर्च
1 छोटा चमच्च जीरा
3/4 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
नमक , स्वाद अनुसार
1 बड़ा चमच्च तेल
पानी , गरम पानी, प्रयोग अनुसार
रेसिपी – Rabodi Ki Sabzi (Recipe In Hindi)
राबोडी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले राबोडी के छोटे टुकड़े कर ले. इन्हे गरम पानी में डाले और 1 से 2 घंटे के लिए नरम होने तक भिगो के रखे.
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे. 15 सेकण्ड्स के बाद इसमें प्याज और हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पकने दे.
प्याज के नरम होने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डाले और मिला ले.
अब इसमें फेटा हुआ दही डाले और मिला ले. धीमी आंच पर पकने दे और सब्ज़ी को मिलाते रहे. 3 से 5 मिनट बाद इसमें राबोडी डाले। राबोडी को पानी से निकाल कर कढ़ाई में डाले।
5 से 7 मिनट तक पकाए और फिर हरे धनिये से गार्निश करें। राबोडी की सब्ज़ी को पालक रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे
निर्देश http://gajanandcaterers
आप पापड़ को फ्राय/भुन/माइक्रोवेव कर सकते हैं। फिर इसके टुकड़े करके बगल में रख दें।
एक पैन में तेल गर्म करें और जीरा डालें। जब वो कड़कड़ाने लगे तो हींग डाल दें।
इस बीच, एक कप में दही और 1/2 कप पानी मिलाएं। उसमें धनिया पावडर, हल्दी पावडर, बेसन, लाल मिर्च पावडर और नमक डालें। इन सामग्रियों को अच्छे से मिला लें।
आंच धीमी करके उसमें दही का ये मिश्रण डालें और लगातार चलाते रहें।
मिलाने के बाद आंच को धीमे से बढ़ाकर मध्यम कर दें। इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण की मात्रा कम ना हो जाए और ये तेल ना छोड़ने लगे। फिर इसमें टूटे हुए पापड़ डालें और उन्हे अच्छे से मिलाएं।
अब बाकि बचा पानी डालें और इसे 8-10 मिनट तक पकने दें।
इसका स्वाद लें और अपने मुताबिक मसाले डाल सकते हैं। अगर आप चाहें तो नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
हरा धनिया से सजाकर गर्मागर्म परोसें।